Saturday, February 4, 2012

ओ मेरे खुदा ..........
दिल मेरा उड़ने लगा है
सपनो के पीछे भागने लगा है
ना जाने क्यों पूछता है,मुझसेआज़ादी दे ...
देख उस मोड पर खड़ी जिन्दगी है
दे के आवाज़ पुकारती मुझे है
हंसी के लम्हों को तरसती ये आँखे
आँसू है साथी कैसी ये जिंदगी है
मुड़कर तुम देखो देखने में खुश हूँ
अंजानी चुभन क्यूँ दिल में उठी है
लगता है अब तो सोने की दीवारों में खुशियाँ नहीं है .............

Tuesday, November 8, 2011

कोशिश करने वालों की


लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

Friday, October 28, 2011

नयी पहल है...

नयी पहल है अँधेरे से प्रकाश की ओर उठाए गए पहले कदम की कोशिश. नयी पहल है बाहर की दुनिया को समझने और अन्दर की दुनिया को जानने की. नयी पहल है सामाजिक बन्धनों को तोड़ कर नये समाज को गढ़ने के सफ़र को समझने की.   नयी पहल है समाज की बुराईयों को सामने लाने की. नयी पहल एक कोशिश है समाज में चुपचाप हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों को देखने की. आईये नये सफ़र का आगाज़ करें....